देहरादून-जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर प्रशासन की टीम बरसात के कारण अवरूद्व हो रही सड़कों को प्राथमिकता पर यातायात के लिए सुचारू बना रहा है। इस सीजन में अब तक 06 राष्ट्रीय राजमार्ग, 21 राज्य मार्ग, 245 ग्रामीण सड़क, 04 मुख्य जिला मार्ग एवं अन्य मार्ग सहित कुल 277 मार्ग भूस्खलन और मलबा आने के कारण अवरूद्व हुए थे। जिन्हें सुचारू कर दिया गया है।
लोनिवि अधिशासी अभियंता ने बताया कि बुधवार को बंद हुए 05 मोटर मार्ग जिनमें गडूल सकरोल मोटर मार्ग, कोटी डिमउ मोटर मार्ग, पुरकुल से भितरली किमाड मोटर मार्ग और लांघा मटोगी मदर्सू मोटर मार्ग को भी यातायात के लिए सुचारू कर दिया गया है। वही सहस्रधारा नालीवाला मोटर मार्ग खोलने का काम चल रहा है। जो आज सायं तक सुचारू कर लिया जाएगा।
