शिक्षा मंत्री के संबोधन के दौरान व्यवधान डालने पर शिक्षक का जवाबतलब किया गया है। अपर शिक्षा निदेश (मा.शि) गढ़वाल मंडल पौड़ी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि शिक्षा मंत्री के उद्धबोधन के दौरान शिक्षक द्वारा मंच पर बिना किसी पूर्वानुमति के ऐसे प्रश्न उटाए गए जोकि इस कार्यक्रम में शामिल नहीं थे। साथ ही शिक्षक का वक्तव्य भी मर्यादित नहीं था।
