उत्तराखंड में अब बड़े पोल्ट्री फार्म लगेंगे। इससे उत्पादन बढ़ने से अंडे और चिकन मीट सस्ता होने की संभावना है। पोल्ट्री क्षेत्र में बड़े निवेश के लिए कैबिनेट ने प्रदेश की पहली कुक्कुट विकास नीति को मंजूरी दे दी है। इस नीति से पांच साल में 85 करोड़ निवेश का लक्ष्य रखा गया है। पर्वतीय क्षेत्र में निवेश पर 40 प्रतिशत और मैदानी क्षेत्र में 20 प्रतिशत की सब्सिडी मिलेगी।
