{“_id”:”682940f80da01dc04404a637″,”slug”:”illegally-living-bangladeshi-woman-and-her-indian-husband-arrested-from-haridwar-2025-05-18″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Haridwar: अवैध तरीके से रह रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, भारतीय पति भी पकड़ा, भाई और पिता से संपर्क में थी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 18 May 2025 07:42 AM IST
Haridwar News: पुलिस और एलआईयू की टीम ने रोड़ीबेलवाला में बनी झुग्गी-झोपड़ियों में सत्यापन किया। तभी एक झोपड़ी में एक महिला की भाषा स्थानीय नहीं लगने पर संदेह हुआ। सख्ती से पूछताछ करते हुए दस्तावेजों की जांच की।
बांग्लादेशी महिला और उसका पति गिरफ्तार – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नगर कोतवाली पुलिस और स्थानीय अभिसूचना इकाई की टीम ने रोड़ीबेलवाला क्षेत्र में एक झोपड़ी में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला और उसके भारतीय पति को गिरफ्तार किया है। महिला के नाबालिग पुत्र को भी संरक्षण में लिया गया है। महिला बांग्लादेश में मौजूद भाई और पिता के संपर्क में थी।
Trending Videos
महिला के पास से फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल बरामद किया गया। महिला और उसके पति को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के मुताबिक, जिलेभर में लगातार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस और एलआईयू की टीम ने रोड़ीबेलवाला में बनी झुग्गी-झोपड़ियों में सत्यापन किया। तभी एक झोपड़ी में एक महिला की भाषा स्थानीय नहीं लगने पर संदेह हुआ। सख्ती से पूछताछ करते हुए दस्तावेजों की जांच की। तब सामने आया कि महिला और उसका 15 वर्षीय पुत्र बांग्लादेशी हैं और अवैध तरीके से यहां रहे हैं। महिला ने यूपी निवासी व्यक्ति से शादी की है।
Shareदेहरादून-मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ऋषिकुल मैदान हरिद्वार में आयोजित विकसित भारत संकल्प 2024 मेगा प्रदर्शनी कार्यक्रम को वर्चुअल संबोधित करते हुए […]
Share देहरादून-कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 71 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की […]
Share देहरादून-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज डामकोठी, हरिद्वार में अखाड़ा परिषद के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर परिषद द्वारा हाल […]