गन्ना, मक्का आदि की बुआई के लिए जिला प्रशासन द्वारा जनता को जागरूक करने का लगातार प्रयास
Share

रूद्रपुर-जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देश के अनुपालन में ग्रीष्मकालीन धान की बुआई पर रोक एवं ग्रीष्मकालीन धान के विकल्प के रूप में गन्ना, मक्का आदि की बुआई के लिए जिला प्रशासन द्वारा जनता को जागरूक करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।
इसी क्रम में उपजिलाधिकारी मनीष बिष्ट के नेतृत्व में तहसीलदार दिनेश कुटौला, राजस्व निरीक्षक, राजस्व उपनिरीक्षक की टीम द्वारा क्षेत्र कल्याणपुर, फूलबाग के अन्तर्गत ग्रीष्मकालीन धान की रोपाई पर रोक एवं जागरूकता के सम्बन्ध में स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम फार्म पत्थरचट्टा के अन्तर्गत खेतों का निरीक्षण किया गया। इसके उपरान्त उक्त टीम द्वारा ग्राम छत्तरपुर में खेतों का निरीक्षण किया गया जहां पर किसान हरदयाल सिंह पुत्र दलीप सिंह तथा ग्राम पहरी श्री हरपिन्दर सिंह पुत्र स्व0 बलजीत सिंह को उपजिलाधिकारी द्वारा ग्रीष्मकालीन धान के नुकसान एवं उसके विकल्प के रूप में गन्ना, मक्का आदि के लाभ एवं उनकी बुआई हेतु जागरूक किया गया। इसके उपरान्त निरीक्षण के दौरान गुरजोध सिंह पुत्र अमीर सिंह के खेत में धान की पौध पाई गई जिसके बाद गुरजोध सिंह के निवास स्थान पर बैठक की गयी। बैठक में उपजिलाधिकारी द्वारा किसान बन्धुओं को ग्रीष्मकालीन धान से होने वाली हानियों के सम्बन्ध में जागरूक किया गया व ग्रीष्मकालीन धान की बुआई न करने बल्कि उनके स्थान पर गन्ना, मक्का आदि फसलों की बुआई करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
इस दौरान काश्ताकार सुखदेव सिंह, सोनू विर्क, युगराज ंिसंह एवं ठेकेदार सुबोध मण्डल आदि मौजूद रहे।

By admin