रामनगर, उत्तराखंड। रामनगर में अगले एक हफ्ते तक लोगों को एक ही समय पानी मिल पायेगा। जलापूर्ति करने वाले कुमाऊँ जल संस्थान ने दिन में दो बार पेयजल सुविधा में फ़िलहाल कटौती कर दी है। जल संस्थान के ईई मनोज़ कुमार टम्टा ने बताया कि रामनगर जल संस्थान के बल्दिया पड़ाव प्लांट में इंटेक वैल मे मलबा जमा हो गया है।जिससे पानी में दिक्कतें आ रही हैं।उन्होंने बताया कि 7 दिनों तक जल संस्थान के द्वारा सफाई का कार्य चलने के कारण एक ही समय सुबह में पानी आएगा जबकि शाम के समय पानी बंद रहेगा।उन्होंने नगर के उपभोक्ताओं से सहयोग और समय से पानी भरने की अपील की हैं।
Related Posts
आईसीएआर द्वारा देहरादून के किसानों को नई गेहूँ की किस्में उपलब्ध कराई गईं
- admin
- October 30, 2025
- 0
