Rudraprayag News: सिरोहबगड़ में पहाड़ी का एक हिस्सा टूटा, हाईवे बंद, लगी वाहनों की कतार

Rudraprayag News: सिरोहबगड़ में पहाड़ी का एक हिस्सा टूटा, हाईवे बंद, लगी वाहनों की कतार
Share

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग

Updated Wed, 13 Aug 2025 12:22 AM IST

बदरीनाथ हाईवे पर सिरोहबगड़ भूस्खलन जोन के समीप पहाड़ी का एक हिस्सा टूटकर आ गिरा। मंगलवार तड़के हाईवे पर जैसे ही वाहन पहुंचे तो यहां जाम लगना शुरू हो गया।



सिरोहबगड़ में रास्ता बंद
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी



विस्तार


ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर सिरोहबगड़ में भूस्खलन जोन सक्रिय हो गया है। यहां आए दिन पहाड़ी से भूस्खलन हो रहा है। मंगलवार को यहां पहाड़ी का एक हिस्सा टूटकर हाईवे पर आ गिरा और करीब पांच घंटे तक आवाजाही बंद रही। हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही।

loader

Trending Videos

सोमवार देर रात हुई बारिश से बदरीनाथ हाईवे पर सिरोहबगड़ भूस्खलन जोन के समीप पहाड़ी का एक हिस्सा टूटकर आ गिरा। मंगलवार तड़के हाईवे पर जैसे ही वाहन पहुंचे तो यहां जाम लगना शुरू हो गया। सुबह 5 बजे से एनएच और कार्यदायी संस्था ने मलबा हटाना शुरू किया। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 9 बजे हाईवे खोल दिया गया लेकिन दोनों तरफ करीब एक किमी तक वाहनों की लंबी लाइन के कारण जाम की स्थिति बनी रही।

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: शिवानंदी के पास देहरादून जा रहे वाहन पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, चार घायल

इस कारण यातायात सुचारु करने में करीब एक घंटा लग गया। इधर भुमरागढ़ के समीप पहाड़ी से मलबा गिरने से सड़क पर कीचड़ जमा होने से छोटे वाहनों के फंसने का खतरा बना हुआ है। दूसरी तरफ खांकरा से नरकोटा के समीप करीब दो किमी क्षेत्र में पूरा पहाड़ी क्षेत्र संवेदनशील हो गया है। यहां जगह-जगह पत्थर गिर रहे हैं। वहीं, नौगांव में सड़क का करीब सौ मीटर हिस्सा गड्ढों में तब्दील हो गया है और इन दिनों इसमें पानी भरा हुआ है।